नहीं बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड; क्योंकि; ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने में अभी और लगेंगे 2 और साल

Date:

रायपुर। रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नल का काम पूरा करने में अभी दो साल और लगेंगे। ऑटोमेटिक सिग्नल नहीं होने के कारण अभी दो ट्रेनों के बीच लंबा गैप रखना पड़ रहा है। यही कारण है कि ट्रेनों की स्पीड भी नहीं बढ़ रही है। ऑटोमेटिक सिग्नल लगने से 10 किलोमीटर के दायरे में एक पटरी पर तीन ट्रेनें चल सकेंगी।

इससे यात्रियों के समय की बचत होगी तो वहीं 20 से 25 प्रतिशत ट्रेनों की क्षमता भी बढ़ेगी। दुर्घटनाओं की आशंका भी लगभग खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को प्रत्येक गाड़ियों की जानकारी हर पल मिल मिलेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में 112 ट्रेनें गुजरती हैं। मुंबई-हावड़ा मार्ग होने से अक्सर ट्रेनें एक के बाद एक चलती हैं। सिग्नल ना मिल पाने की वजह से अक्सर गाड़ियां देर से चलती हैं।

इसकी बड़ी वजह है कि अभी भी रेलवे प्रशासन एब्सोल्यूट सिग्नल सिस्टम से ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इससे एक ट्रेन 10 किमी की दूरी तय करने के बाद जब तक अगला स्टेशन पार नहीं करती तब तक दूसरी गाड़ी को रवाना नहीं किया जाता है। अक्सर सिग्नल ना मिलने की वजह से आउटर या फिर स्टेशन पर ट्रेनों को घंटों रोक दिया जाता है। जिससे ट्रेन लेट हो जाती है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए रेलवे अब ऑटोमेटिक सिग्नल लगा रहा है।

एक किमी की दूरी में लगा रहा रेलवे

नई व्यवस्था के तहत स्टेशन यार्ड के डबल डिस्टेंस सिग्नल से आगे प्रत्येक एक किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जा रहे हैं। सिग्नल के सहारे ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे चलती रहेंगी। अगर आगे वाले सिग्नल में तकनीकी खामी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को भी सूचना मिल जाएगी। जो ट्रेन जहां रहेंगी, वहीं रुक जाएंगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...