Trending Nowदेश दुनिया

राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया, स्व. मुलायमसिंह यादव को पद्म विभूषण, बेटे ने लिया सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और प्रसिद्ध मेडिकल प्रोफेशनल दिलीप महालनबीस को राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।मुलायम सिंह का अवार्ड उनके बेटे अखिलेश यादव ने लिया। इसके अलावा समाजसेविका सुधा मूर्ति को पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार, अभिनेत्री रविना टंडन, ऑस्कर विजेता गीत नाटू- नाटू के संगीतकार एमएम कीरावनी, कूमी नरिमन वाडिया, मोआ सुबोंग को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पद्म विभूषण देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है

इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: