लखनऊ में निवास पर पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर…यूपी में तीन दिन का शोक…23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

Date:

Kalyan Singh Passes Away : देश को आज एक दुखद समाचार मिला है। कल्‍याण सिंह नहीं रहे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि उन्हें 4 जुलाई को एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।कल्याण सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ स्थित SGPGI में चल रहा था. निधन के बाद अब कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच चुका है. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को भारतीय तिरंगे झंडे में रखा गया है. बता दें कि कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे. लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरोरा में गंगा तट पर किया जाएगा। 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से लखनऊ में उनके आवास पर ले जाया जा रहा है, जहां उन्होंने आज रात 9:15 बजे अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी विशाल था। अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...