दंपती को मरते दम तक जेल में रहने की सजा मिली: देवर-देवरानी ने भाभी को जिंदा जलाया, रस्सी से बांधकर लगाई थी आग, इलाज के दौरान हो गई थी मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर : जिले में दंपती को मरते दम तक जेल में रहने की सजा मिली है। दोनों ने मिलकर अपनी ही भाभी को जिंदा जला दिया था। पति-पत्नी ने महिला को पारिवारिक विवाद के चलते मारा था। दोनों ने महिला को ऐसी खौफनाक मौत दी थी कि सब हैरान रह गए थे। अब इस मामले में 2 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है।

दरअसल, 29 अप्रैल 2019 को बलौदा थाना इलाके के साकिन देवारपारा निवासी सुदामा बाई(35) जिंदा जल गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए पास के ही अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

बेटा ले गया था अस्पताल

जांच में पचा चला था कि 29 अप्रैल को सुदामा बाई को उसके ही देवर-देवरानी ने पहले मारपीट की थी। फिर मिट्‌टी तेल डालकर, रस्सी से हाथ पैर बांधने के बाद आग लगा दिया था। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई थी। उस दौरान घर पर महिला का बड़ा बेटा मौजूद था। उसने ही आस-पास के लोगों की मदद से सुदामाबाई को अस्पताल पहुंचाया था।

जुर्माना भी लगाया गया

बताया गया था कि पारिवारिक विवाद के चलते सुदामा देवी के देवर सुनील यादव और देवरानी कौशिल्या यादव ने उसे मारा था। जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह मामला जिला अपर सत्र कोर्ट में चल रहा था। अब शुक्रवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश जगदंबा राय ने यह फैसला सुनाया है। दोनों के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related