इस दुनिया में महंगी चीजों की कोई कमी नहीं है. एक से बढ़कर एक ऐसी चीजें हैं, जिनकी कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है. यहां तक की कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों-अरबों में है. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि इन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होगी. आज हम आपको कुछ ऐसी ही छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में…

ग्रैफ डायमंड्स हेलुसिनेशन वॉच (Graff Diamonds Hallucination Watch) दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है. कुछ साल पहले इसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर यानी 4 अरब रुपये से भी अधिक बताई गई थी.
विटल्सबैक-ग्राफ डायमंड (Wittelsbach-Graff Diamond) की गिनती दुनिया के सबसे कीमती हीरों में होती है. कहते हैं कि लंदन में एक शख्स ने 23.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 1 अरब 78 करोड़ में इस हीरे को खरीदा था. फिलहाल इसकी कीमत इससे तीन गुना अधिक बताई जाती है.

दुनिया में ऐसे कई डोमेन हैं, जो काफी महंगे हैं. इन्हीं में से एक है CarInsurance.com नाम का डोमेन, जिसे 49.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 अरब 78 करोड़ रुपये में बेचा गया था.

पियानो की कीमत भी करोड़ों में हो सकती है. आपको शायद ही पता हो कि हीन्ट्जमैन (Heintzman) नाम के क्रिस्टल पियानो को 3.22 मिलियन डॉलर यानी 24 करोड़ रुपये से भी अधिक में खरीदा गया था.


