सामने से आई कार ने सायकल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी: जिले में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह साइकिल में सवार होकर कहीं से घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। कार की टक्कर से शोभा थोड़ी दूर जाकर फिंका गया था। इतनी दूर फिंकाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। धमतरी के नयापारा वार्ड का रहने वाला 70 साल का शोभा यादव सोमवार रात को करीब 9 बजे रुद्री रोड तरफ से वापस घर जा रहा था। वो किसी काम से बाहर गया था। रात का वक्त था। उसी दौरान किसी कारवाले ने उसे सामने से टक्कर मार दी। वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पीएम कर उसके परिजनों को सौंपा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related