जम्मू-कश्मीर|जम्मू-कश्मीर से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आ रही है। यहां के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के एक वाहन पर हमला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना पुंछ में सुरनकोट तहसील के डेरा की गली (DKG) वन क्षेत्र में हुई है। दावा किया जा रहा है कि मौके पर सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ भी जारी है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया है। इस दौरान गोलीबारी भी हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना के 48 आरआर के जवानों के वाहन पर शाम चार बजे के करीब हमला हुआ है। फ़िलहाल फायरिंग की जा रही है।
पिछले महीने, राजौरी के कालाकोट में सेना और उसके विशेष बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद कार्रवाई में दो कैप्टन सहित सैनिक मारे गए थे. यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों का गढ़ और सेना पर बड़े हमलों का केंद्र बन गया है. इस साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में दोहरे हमलों में 10 सैनिक मारे गए थे. 2003 से 2021 के बीच यह क्षेत्र काफी हद तक आतंकवाद से मुक्त हो गया था. पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं.

