टाटा मोटर्स के कर्मचारी की हत्या

Date:

कोरबा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक व्यक्ति की प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामला दर्री थाना अंतर्गत साडा कॉलोनी का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान टाटा मोटर्स छूरी में कार्यरत नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, कोरबा के साडा कॉलोनी निवासी सुमित दास नामक व्यक्ति ने कुसमुंडा निवासी नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी की प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक रोजी छुरी के टाटा मोटर्स में कार्यरत है, जो बीती रात आरोपी के घर किसी काम से गया हुआ था. यहीं किसी बात को लेकर मृतक का आरोपी से विवाद हुआ. जिसके बाद आरोपी ने रोजी की हत्या कर दी. आरोपी सुमित दास मुंबई की एक कंपनी में ऑनलाईन काम करता है और साडा कॉलोनी स्थित ऋषभ कश्यप के घर पर किराए के मकान में रहता है.

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के पीछे की मुख्य वजह क्या है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही हत्या के इस मामले का खुलासा हो पाएगा.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...