TAMANAR TREE CUTTING PROTEST : नहीं रोक पाओगे जी…!! कार्गो लगाकर रास्ता रोका गया भूपेश बघेल का रास्ता ?

TAMANAR TREE CUTTING PROTEST : You will not be able to stop it…!! Was Bhupesh Baghel’s road blocked by placing cargo?
रायपुर, 3 जुलाई 2025। TAMANAR TREE CUTTING PROTEST छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में हजारों पेड़ों की कटाई को लेकर प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और अडानी ग्रुप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को गिरवी रखकर पेड़ों का नरसंहार किया जा रहा है।
TAMANAR TREE CUTTING PROTEST भूपेश बघेल शुक्रवार को तमनार जाने निकले थे, लेकिन रास्ते में चंद्रपुर के पास एक कार्गो कैरियर उनके रास्ते में आकर खड़ा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए उनका काफिला रुक गया। इस घटना का वीडियो उन्होंने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर उनके रास्ते में रुकावट डाली गई। उन्होंने लिखा – “नहीं रोक पाओगे जी…!”
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1940705268360532370
पेड़ों की कटाई पर बघेल का तीखा वार –
TAMANAR TREE CUTTING PROTEST पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अडानी ग्रुप के इशारे पर तमनार के जंगलों में हजारों पेड़ों को काट रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पर्यावरण के खिलाफ नहीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका और अस्तित्व के खिलाफ भी एक गहरी साजिश है।
भूपेश बघेल ने कहा “छत्तीसगढ़ की सरकार अब अडानी के लिए काम कर रही है। जो जंगल हमारे प्रदेश की पहचान हैं, उन्हें उजाड़ा जा रहा है। लोगों को जबरन जमीन छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह षड्यंत्र जनता कभी सफल नहीं होने देगी।”
क्या है तमनार का विवाद?
TAMANAR TREE CUTTING PROTEST तमनार ब्लॉक के डोलनारा गांव में अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा कोयला खनन की तैयारी की जा रही है। खसरा नंबर 150 में करीब 10,000 पेड़ों की कटाई शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अब तक 5,000 से अधिक पेड़ दो दिनों में काटे जा चुके हैं।
TAMANAR TREE CUTTING PROTEST स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन पूरी तरह से बिगड़ जाएगा और आसपास के कई गांव उजड़ने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
TAMANAR TREE CUTTING PROTEST ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसी के विरोध में क्षेत्र की विधायक और ग्रामीण भारी संख्या में एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।