T20 WORLD CUP 2026 : भारत से हार के बाद PAK में भूचाल

Date:

कोलंबो में खेले गए ICC Men’s T20 World Cup के अहम मुकाबले में भारत से 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मच गया है। इस हार के तुरंत बाद पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने अपनी ही टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर सीधा हमला बोल दिया।

आफरीदी ने साफ कहा कि अब वक्त आ गया है कि लगातार नाकाम हो रहे खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जाए। उन्होंने खुलकर बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को ड्रॉप करने की बात कही। यहां तक कि अपने दामाद शाहीन को भी नहीं बख्शा।

समा टीवी पर आफरीदी ने कहा कि अगर फैसला उनके हाथ में होता तो वे तीनों को बेंच पर बैठाकर नए खिलाड़ियों को मौका देते। उनका मानना है कि बड़े मैचों में सीनियर खिलाड़ी उम्मीद पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं, ऐसे में जूनियर खिलाड़ियों को नामीबिया के खिलाफ उतारकर आत्मविश्वास दिया जाना चाहिए।

मैच में क्या हुआ?

भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया।

वहीं शाहीन दो ओवर में 31 रन लुटाकर सबसे महंगे गेंदबाज रहे। शादाब गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे, जबकि कप्तान बाबर आजम टीम को संभालने में नाकाम दिखे।

इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान पर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 हो गया है। हार के बाद पाकिस्तान में टीम चयन और सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट आफरीदी की सलाह मानता है या नहीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related