CG CRIME : पति को छोड़ भांजे के प्यार में पड़ी मामी, फिर जो हुआ …

Date:

CG CRIME : Aunt left her husband and fell in love with her nephew, then what happened…

सूरजपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी पिंकी सोलंकी (26) की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की मौत का कारण चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पिंकी की शादी 8 साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। बाद में काम की तलाश में दोनों अंबिकापुर आ गए। इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत सोलंकी (24) भी उनके साथ रहने लगा। मामा की गैरमौजूदगी में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

पिंकी ने अंततः अपने पति को छोड़ हेमंत से लव मैरिज कर ली और दोनों की एक बेटी हुई। इसके बाद भी पिंकी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी, जिससे हेमंत को उस पर शक होने लगा। झगड़ों और विवाद के बाद पिंकी अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी।

29 जनवरी को हेमंत ने अपने बर्थडे के बहाने पिंकी को मिलने बुलाया। पहले दोनों होटल में मिले, केक काटा और शराब पी। इसके बाद हेमंत उसे पिलखा पहाड़ के मोरभंज पिकनिक स्पॉट ले गया और जंगल में दुपट्टे से गला दबाकर बेसुध करने के बाद चाकू से उसकी निर्मम हत्या कर दी।

मृतका की छोटी बहन ने बताया कि पिंकी अपनी बेटी को 12.30 बजे उसके पास छोड़कर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

पुलिस ने आरोपी हेमंत सोलंकी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related