Supreme Court rejects plea to ban ‘Yadav Ji Ki Love Story’
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि फिल्म के नाम में ऐसा कोई शब्द नहीं है, जिससे यादव समाज की छवि खराब होती हो।
विश्व यादव परिषद ने याचिका में दावा किया था कि फिल्म का नाम और कहानी यादव समाज को गलत तरीके से दिखाती है। फिल्म में यादव समाज की एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी दिखाई गई है।
जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने सुनवाई के दौरान पूछा, “क्या किसी हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी सामाजिक ताना-बाना तोड़ती है?”
फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें प्रगति तिवारी ‘सिंपल यादव’ और विशाल मोहन ‘वसीम अख्तर’ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अंकित भड़ाना और प्रोड्यूसर संदीप तोमर हैं।
विरोधियों का कहना है कि कहानी समाज की संस्कृति और आस्था के खिलाफ है और ‘यादव जी’ शब्द का जातिगत प्रचार के लिए गलत इस्तेमाल हो रहा है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर फिल्म रिलीज की राह साफ कर दी।

