उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका: चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महाराष्ट्र: ‘असली शिवसेना किसकी है’ इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मोटे तौर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग को यह फैसला करने की अनुमति दे दी कि शिवसेना का कौन सा गुट असली है और किसे शिवसेना का चुनावी चिन्ह दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उद्धव ठाकरे खेमे की याचिका को खारिज कर दिया।इस फैसले से शिवसेना के दूसरे गुट को राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से मना कर दिया है। पांच जजों की संविधान पीठ ने यह फैसला किया है। यानी इस फैसले के बाद चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग की कार्यवाही चलती रहेगी। शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर दावा कर रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट का तर्क है कि शिवसेना के ज्यादातर विधायक और सांसद उनके खेमे में शामिल हैं। ऐसे में शिवसेना का चुनाव चिन्ह उन्हें ही दिया जाना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...