SUICIDE BREAKING : 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लिखा – अब हम न रहेंगे, न तो किसी से बोलेंगे

Date:

SUICIDE BREAKING: 14-year-old girl committed suicide by hanging, wrote – Now we will neither live nor speak to anyone

डेस्क। यूपी के बांदा में एक 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला नरैनी थाना के संतराम के पुरवा इलाके का है. बताया जा रहा है कि जब उसने आत्महत्या की उस वक्त उसके माता-पिता किसी काम से बैंक गए हुए थे. जब वे बैंक से वापस लौटे तो घर के अंदर फंदे से लटकी बेटी को देखकर दोनों के होश उड़ गए.

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं, उन्हें लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला.

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘अब हम न रहेंगे, न तो किसी से बोलेंगे. हम किसी की वजह से अपनी जान नहीं दे रहे. मुझे माफ कर देना मेरी प्यारी मम्मी’. पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जांच के लिए भेजा है. उसकी सीडीआर डिटेल भी निकलवाई जा रही है ताकि आत्महत्या का कुछ कारण पता चल सके. पुलिस हर एंगल पर बारीकी से जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को संतराम के पुरवा इलाके में रहने वाले धीरेंद्र और उनकी पत्नी किसी काम के चलते बैंक में गए थे. घर पर उनकी 14 साल की बेटी अकेली थी. आने में दंपति को थोड़ी देर हो गई. लेकिन जैसे ही वे घर पहुंचे तो देखा कि उनकी इकलौती बेटी का शव फंदे से लटका हुआ है. बेटी का शव देखते ही दंपति के होश उड़ गए.

SHO नरैनी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मृतका कस्बे के ही एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी. पिता धीरेंद्र मजदूरी करके परिवार चलाते हैं. बेटी की मौत के बाद से पति-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है.

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...