Trending Nowदेश दुनिया

अजीब मामला : सुहागरात में सन्न रह गया पति, पत्नी के बारे में जानी ऐसी हकीकत, जान आप भी रह जाएंगे दंग

Husband was stunned in honeymoon, knowing such a fact about wife, know you too will be stunned

गोपालगंज। डायलोग आपने सुना होगा कि शादी ब्याह में आटे में नमक जितना झूठ चलता है। लेकिन सरासर झूठ बोलकर शादी करना विवाद की स्थिति को न्योता देने के समान है। बिहार सहित कई राज्यों अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़की वाले अपना वादा पूरा नहीं कर पाते तो विवाद की स्थिति बन जाती है। लेकिन इस बार बिहार से ही शादी का एक बड़ा झूठ सामने आया है। दरअसल सुहागरात पर दूल्हे के होश उड़ गए, जब उसे पता चला कि जिससे उसने शादी की है वो एक किन्नर है। इसके बाद दूल्हे ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में अपने साथ हुए धोखे का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार, दूल्हे को सुहागरात के दौरान पता चला कि उसकी दुल्हन किन्नर है तो उसके होश उड़ गए। पहले तो उसने यह बात छुपाने की ठानी। लेकिन सुबह होते-होते वह खुद को समझा नहीं पाया और परिजनों को जानकारी दी कि उसकी दुल्हन किन्नर है। लड़के के घरवाले भी इस जानकारी के बाद सदमे में आ गए। उन्होंने इस बात की शिकायत ‘लड़की’ के पिता से की।

 

Share This: