वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर हुआ पथराव, विंडो ग्लास टूटा

Date:

बिलासपुर  नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव हुआ है। एक कोच का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालंकि इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।

इस घटना में कोच 7 का विंडो ग्लास टूट गया है। जानकारी के अनुसार घटना नागपुर रेलवे मंडल के रेवराल स्टेशन से ट्रेन के छूटने के बाद हुई थी। आपको बता दें कि इस ट्रेन में पत्थरबाजी की यह पहली घटना नहीं है। जब से परिचालन शुरू हुआ है कि लगातार असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थर मारकर ट्रेन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन घटनाओं ने आरपीएफ की नींद उड़ा दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related