राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला…पूर्व ट्रांसफर लिस्ट में किया गया बदलाव…आदेश जारी

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। इस संबंध में गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक मंजू लता बाज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ओड़गी को नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। अशोक जोशी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को नगर पुलिस अधीक्षक छावनी जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया था। आदेश में संशोधन करते हुए यथावत उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह राजेश जोशी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई को नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया था। आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ओड़गी के पद पर पदस्थ किया गया है।

GLIBS

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

रायपुर में 6 साल बाद रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का” का आयोजन — देशभर से 1000 से अधिक रोटेरियन होंगे शामिल

रायपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 की बहुप्रतीक्षित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम...