विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन , इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रनों से करारी शिकस्त…

Date:

श्रीलंका: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 का दूसरा मैच मेजबान श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 51 रनों से हराया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने जहां 62 विल जैक्स ने 21 और हैरी ब्रूक ने 14 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालेगे ने जहां तीन विकेट हासिल किए तो वहीं दिलशान मदुशंका और महेश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए

जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर खराब रही कि पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके और दो बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए जो 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 13, दुनिथ वेलालागे ने 10 और महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 10 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डावसन और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। वहीं जैमी ओवरटन को एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने इस तरह श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...

विधायक के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

Political News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत...

Kishtwar Encounter: ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर 

  Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में...