SPICEJET EMERGENCY LANDING: Leh-bound SpiceJet flight engine fails, makes emergency landing in Delhi, 150 passengers on board
Emergency Landing : एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी और आग के कारण कुछ ही मिनटों बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद विमान के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। विमान की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 150 यात्री-क्रू सवार थे।
घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

