अनियंत्रित होकर गिरी तेज रफ्तार बाइक, पूरी तरह जलकर राख हुई गाड़ी, युवक घायल

Date:

मध्यप्रदेश।आलोट पाटन मार्ग पर दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे डिस्कवर गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं वाहन चालक डूंगरिया निवासी कैलाश उम्र लगभग 36 साल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको राहगी श्याम सिंह निवासी डाबड़िया व अन्य लोगों की सहायता से शासकीय अस्पताल आलोट लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त वाहन चालक डूंगरिया ग्राम तहसील महिदपुर जिला उज्जैन का निवासी है जो कि आगर में मजदूरी करता है। कल अष्टमी पर्व होने से आज अपने गांव डूंगरिया के लिए जा रहा था जो आलोट और पाटन के बीच सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. वहीं दो पहिया वाहन जलकर राख हो गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related