विशेष : अपने वादों पर खरे उतर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्ज माफ योजना से मिल रहा किसानों को लाभ, बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में रहे कामयाब

Date:

Special: Chief Minister Bhupesh Baghel is living up to his promises, farmers are getting benefits from loan waiver scheme, successful in providing good education to children

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से आज आम जनजीवन बिताने वाले किसान काफी खुश है और एक खुशहाल भविष्य की कामना कर पा रहे हैं। ऐसी ही किसानों के हित में काम करने वाली योजना है किसान कर्ज माफ योजना। जिसमें प्रदेश के वे सभी किसान, जो इस योजना के पात्र हैं उनका सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार ने किसानों के हित और उन्हें बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुवात की है। इससे न सिर्फ किसानों की आय बढ़ी है बल्कि उन्हें कई तरह के लाभ भी मिल रहे हैं। इससे किसान परिवार और आम जनता काफी खुश है और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनका धन्यवाद करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से आज आम जनजीवन बिताने वाले किसान काफी खुश है और एक खुशहाल भविष्य की कामना कर पा रहे हैं। ऐसी ही किसानों के हित में काम करने वाली योजना है किसान कर्ज माफ योजना। जिसमें प्रदेश के वे सभी किसान, जो इस योजना के पात्र हैं उनका लाखों का कर्ज माफ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण के बाद सभी सहकारी और ग्रामीण बैंकों से लिए गए किसानों के अल्पकालीन कर्ज माफ कर दिए।

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण समारोह में भी कहा था कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर किसान कर्ज माफ किए जाएंगे, जिसे उन्होंने पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण वाले दिन इस योजना की फाइल पर अपना साइन भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने, उन किसानों की परिस्थिति को समझते हुए इस योजना की शुरुवात की, जिन्होंने अपनी जमीन पर लोन लिया था और फसल अच्छी नही होने की वजह से वह लोन को वापस चुका नही पाए थे। राज्य सरकार ने किसानों की मदद करने की मंशा से यह योजना शुरू की।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद किया योजना का ऐलान –

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री पद के शपथ के तुरंत बाद कैबिनेट की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यह ऐलान किया कि, छत्तीसगढ़ के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए, साथ ही उन्होंने किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर भी हस्ताक्षर किया। उस दौरान लगभग 16,65000 से भी ज्यादा लोगों पर 6100 करोड़ का कर्ज था, जिसे उन्होंने माफ़ करवाया। इस दौरान उन्होंने दस दिन में कर्ज माफी का वादा घोषणा पत्र में किया था। साथ ही धान का समर्थन मूल्‍य 1700 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की बात कही और कहा कि, किसान हमारा अन्नदाता है। हम उनसे किए सारे वादे पूरे करेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके बाद उन्होंने एकाएक अपने वादों को पूरा कर, किसानों को काफी राहत दी।

करोड़ों रुपयों का हुआ कर्ज माफ –

वहीं, 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद, मुख्यमंत्री ने पहले ही दिन किसानों की कर्जमाफी शुरू कर दी थी। इसके बाद से अब तक प्रदेश के 17 लाख 82 हजार किसानों का 9270 करोड़ तक का कर्ज माफ किया जा चूका है। खास बात यह है कि, इन चार वर्षों में 325 करोड़ रुपए के सिंचाई कर की माफी भी की गई है। यही नहीं, निजी कंपनियों द्वारा 1707 किसानों की अधिगृहीत 42 सौ एकड़ जमीन भी किसानों को वापस करवाई गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लाखों किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लिया हुआ सभी कर्ज माफ करवाया, जिसमें कर्ज की कोई सीमा नहीं तय की गई थी।

लाभार्थी ने अपने घर का नाम रखा ‘भूपेश बघेल निवास’  –

मुख्यमंत्री के इस सराहनीय कार्य से जनता काफी खुश है और मुख्यमंत्री का दिल से आभार करती हैं। ऐसे ही अपना आदर और प्रेम दिखाते हुए, भोयना गांव निवासी एक कृषक परिवार ने अपने घर का नाम ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर रख दिया। किसान अशोक देवांगन ने बताया कि उनका करीब 15 एकड़ खेत है। खेती-किसानी के लिए उनके भाई बलराम देवांगन ने जिला सहकारी बैंक से करीब 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जो प्रदेश में भूपेश सरकार बनने के बाद माफ हो गया, इससे उनके परिवार को काफी राहत मिली और उन्होंने उनका आभार जताते हुए अपने घर का नाम “भूपेश बघेल निवास” रखा।

कर्ज माफी से बच्चों को पढ़ाने में मिली सहायता  –

वहीं, बेलतरा विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे थे, उसी दौरान एक किसान ने बताया कि, किसानों के लिए कर्जमाफी से खेती किसानी में सुखद बदलाव तो आये ही, किसानों के पास अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरतों के लिए भी पैसे आये। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, उनका दो लाख ग्यारह हजार रुपए का कर्जमाफ हुआ। इससे उन्होंने अपने बच्चों को खूब पढ़ाया। यह बात ग्राम बाढ़ी के भगवान सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कही। उन्होंने कहा, मेरे तीन बच्चे हैं। आज के समय में मेरे तीनों बच्चे शासकीय सेवा में पदस्थ हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related