Trending Nowदेश दुनिया

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नया अवतार, कई सालों के रिसर्च के बाद लिखी पुस्तक

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) अक्सर सुर्खियां में बनी रहती हैं। फिर चाहे अपने बयान हो या फिर अपने अनोखे अंदाज के लिए वो हमेशा चर्चा में बनी रहती है। पहले अभिनेत्री उसके बाद फिर राजनेता और अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक नया अवतार देखने को मिल सकता है। जल्द ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लेखिका के रूप में उनका नया अवतार देखने को मिल सकता है। जी हां, लेखक के इस नए किरदार में उनकी पहली बुक ‘लाल सलाम’ जल्द ही आने वाली है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ईरानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ये भी बताया कि इसे अमेजन से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। खास बात ये है कि उन्होंने इस किताब को लिखने के लिए कई सालों तक रिसर्च भी की है।

बताया जा रहा है कि उनकी ये किताब लाल सलाम सच्ची घटनाओं पर आधारित है। खास बात ये है कि इस किताब को लिखने से पहले केंद्रीय मंत्री ने कम से कम 10 सालों का रिसर्च किया है। सूत्रों की मानें तो, स्मृति ईरानी की किताब ‘लाल सलाम’ पर फिल्म बनाने के राइट्स खरीद लिए गए हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा की तेजतर्रार नेताओं में एक हैं। उन्होने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मात देकर अमेठी से सांसद बनीं। पॉलिटिक्स में आने से पहले स्मृति ईरानी छोटे पर्दे की एक्टर थीं। उन्होंने कई धारावाहिक में एक्टिंग कर चुकी है।

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: