रायपुर, 01 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ की धरती आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठी। भांचा राम के ननिहाल और माता कौशल्या की पुण्य भूमि में प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और जनता ने उत्साहपूर्वक उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदरणीय मोदी जी के आगमन से पूरे प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री के स्वागत में जगह-जगह जयघोष और भगवा झंडों के साथ श्रद्धा एवं जोश का माहौल देखने को मिला।
जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारा लगाया —
“जय श्री राम! मोदी-मोदी!”
प्रधानमंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया जा रहा है।

