जेल से निराश होकर लौटीं बहनें, नहीं बांध पाईं राखी

Date:

रायपुर: केंद्रीय जेल में इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने और राखी बांधने की छूट नहीं मिल पाई। रायपुर केंद्रीय जेल के जेलर उत्तम पटेल ने बताया कि 435 आडियो कालिंग और 55 वीडियो कालिंग से बहनों की उनके कैदी भाइयों से बात कराई गई। इस दौरान बाहर से 552 बहनों ने जेल में राखी जमा करवाई थी। सभी राखियों को सैनिटाइज कर अंदर भिजवाया गया।

कैदी भाइयों से नहीं मिल पाईं बहनें, आडियो और वीडियो कालिंग पर की बात

कोरोना काल के पहले बंदी भाइयों को बहनें जेल के अंदर जाकर राखी बांधती थीं, लेकिन पिछले दो सालों की तरह ही इस बार भी बहनों को जेल मुख्यालय से जारी दिशा निर्देश के अनुसार जेल में बंद भाइयों के हाथों पर राखी बांधने के बजाय राखी लेकर भिजवाई गई। बहनें जेल के अंदर राखी भेजने के लिए बुधवार और गुरुवार को सुबह से ही जेल परिसर के बाहर लाइन में खड़ी रहीं। यही नहीं, रक्षाबंधन के पर्व पर कैदियों के हाथ खाली न रहें, इसके लिए जेल प्रबंधन ने पहले से ही राखी खरीदकर सभी कैदियों को वितरित कर दिया था।

लिहाजा बहनें जेल के अंदर राखी भेजने के लिए सुबह से ही जेल परिसर के बाहर लाइन में खड़ी रहीं। राखी पर इस बार भी कोरोना का ग्रहण लगा रहा। दरअसल बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी बहनें जेल में बंद भाइयों की कलाइयों पर राखियां नहीं बांध पाईं। हालांकि जेल प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंदियों को वीडियो व आडियो कालिंग से बात कराने की सुविधा दी थी।

रक्षाबंधन पर्व पर खम्हारडीह और माना पुलिस थाना के कर्मचारियों ने बालिका गृह, नारी निकेतन, बालिका आश्रम माना में रह रही बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा करवाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...