SHANI KETU 2026 : इस राशि के लिए 2026 खतरे की घंटी, शनि-केतु देंगे कड़ी परीक्षा

Date:

SHANI KETU 2026 : 2026 is a danger signal for this zodiac sign, Saturn-Ketu will give a tough test.

रायपुर डेस्क। नया वर्ष 2026 सिंह राशि वालों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक यह साल धन, करियर, सेहत और रिश्तों के मामले में सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल की गई छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

पूरे साल सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का असर रहेगा, वहीं केतु भी लगभग पूरे वर्ष इसी राशि में विराजमान रहेगा। 4 दिसंबर को केतु का गोचर कर्क राशि में होगा, लेकिन तब तक सिंह राशि वालों को इस अशुभ योग का प्रभाव झेलना पड़ सकता है। शनि और केतु की युति मानसिक तनाव, अचानक नुकसान और बाधाओं को बढ़ा सकती है।

नौकरी-व्यापार में उतार-चढ़ाव

नौकरीपेशा लोगों को अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। ट्रांसफर, काम में रुकावट या मनचाही नौकरी न मिलने से तनाव बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। जो काम अब तक ठीक चल रहा था, उसमें अचानक मंदी या नुकसान देखने को मिल सकता है।

धन हानि के योग

आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। शेयर बाजार या जमीन-जायदाद में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है। उधार दिया गया पैसा अटक सकता है और अचानक खर्च परेशान कर सकता है।

रिश्तों में बढ़ सकती है खटास

पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में तनाव के संकेत हैं। पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। गृह क्लेश मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। पिता-पुत्र के संबंधों में खटास और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि सिंह राशि वाले 2026 में धैर्य, संयम और सोच-समझकर फैसले लें, तभी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाना पड़ा भारी, 66 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

रायपुर। सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाने, केक काटकर यातायात...

CG HIGH COURT: स्वास्थ्य केंद्र में रातभर रखा गया शव … हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

CG HIGH COURT: बिलासपुर। जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य...