Trending Nowशहर एवं राज्य

पत्रकारिता का रौब दिखाकर होटल से कर रहे थे वसूली, मौके पर पहुंची पुलिस, 4 गिरफ्तार

रायगढ़। पत्रकारिता का रौब दिखाकर उगाही करने वाले चार आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 10 हजार नगदी और एक आल्टो कार भी जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भूपदेवपुर थाना पुलिस को 13 नवंबर को सूचना मिली कि, आल्टो सवार चार युवक होटल के मालिक को डरा धमकाकर उससे रूपयों की वसूली कर रहे हैं। इस शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वसूली कर रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से नगदी रकम भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी 

पकड़े गये आरोपियों में समयलाल राठिया 35 वर्ष थाना डभरा, विनोद दास महंत 42 वर्ष थाना चंद्रपुर, खुशीराम पटेल 45 वर्ष थाना चंद्रपुर, हरिशंकर सिदार 37 वर्ष जांजगीर चांपा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: