SHARE MARKET CLOSEING : निवेशकों को लगी 5 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत, शेयर बाजार में कोहराम

Date:

SHARE MARKET CLOSING: Investors lost more than Rs 5 lakh crore, chaos in the stock market

बिजनेस डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 1,000 अंकों से भी अधिक की तेज गिरावट आई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के पास बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब सवा 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गई। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इस गिरावट की वजह मुख्य रूप से ग्लोबल कारण रहे। अमेरिका में शुक्रवार देर शाम रोजगार से जुड़ा एक अहम आंकड़ा आना है। यह आंकड़ा फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर असर आ सकता है।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, सरकारी बैंकों, ऑयल एंड गैस, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 1.4 फीसदी गिर गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंक या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 292.95 अंक या 1.17 फीसदी टूटकर 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों के ₹5.22 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 सितंबर को घटकर 460.46 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 5 सितंबर को 465.68 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.22 लाख करोड़ रुपए घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.22 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related