दूसरे चरण की 70 सीटों में नामांकन पत्रों की जाँच आज, 1219 अभ्यर्थियों ने भरे 1985 नामांकन पत्र, देर शाम साफ हो जाएगी तस्वीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लिए आज नामांकन पत्रों की जाँच होगी। दूसरे चरण के 70 सीटों में कुल 1219 अभ्यर्थियों ने 1985 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कुल 1245 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अभ्यर्थी 2 नवम्बर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

CG Politics: विधानसभा निर्वाचन 2023 दूसरे चरण में जिन 70 सीटों पर मतदान होना है उनमें भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा शामिल हैं। क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related