आपत्तिजनक लेख मामले में फंसे “संजय राउत”FIR दर्ज…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। शिवसेना (उद्धव) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित एक आपत्तिजनक आर्टिकल पर विवाद बढ़ गया है. इस मामले में बीजेपी नेता ने यवतमाल में राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. संजय ‘सामना’ के संपादक भी हैं. पुलिस के मुताबिक, यवतमाल में बीजेपी के संयोजक नितिन भुटाडा ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था. उन्होंने ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के अनुसार, नितिन भुटाडा ने दावा किया है कि संजय राउत ने 11 दिसंबर को ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक आर्टिकल लिखा था.पुलिस ने बताया कि इस आर्टिकल के जरिए विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है. मामले में उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में संजय राउत के खिलाफ धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कोटवारों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका

CHHATTISGARH : High Court gives big blow to Kotwars बिलासपुर....

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी …

CHHATTISGARH : Assistant teacher recruitment notification released in Chhattisgarh... रायपुर।...