SANE TAKAIICHI JAPAN PM : जापान को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, साने ताकाइची, पीएम मोदी ने दी बधाई …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sane Takaiichi, Japan’s first female Prime Minister, has been elected as Prime Minister. PM Modi congratulated her.

नई दिल्ली। जापान ने अपने इतिहास में पहली बार एक महिला प्रधानमंत्री चुनी है। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता साने ताकाइची देश की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं। जापान की संसद ने मंगलवार को ताकाइची को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के रूप में चुना। उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता तब साफ हुआ जब एलडीपी ने जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन नो काई) के साथ गठबंधन किया।

64 वर्षीय ताकाइची ने शिगेरू इशिबा की जगह ली है, जिन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहित इस्तीफा दे दिया। ताकाइची के नेतृत्व में जापान में तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है। माना जा रहा है कि नई सरकार पहले से अधिक दक्षिणपंथी और राष्ट्रवादी नीतियां अपनाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर से प्रेरित ताकाइची जापान के शांतिवादी संविधान में संशोधन की पक्षधर हैं। वह “जापान फर्स्ट” की नीति पर काम करने की वकालत करती हैं — जो ट्रंप की “अमेरिका फर्स्ट” नीति से मिलती-जुलती है। ताकाइची का रुख चीन के प्रति सख्त माना जाता है और वह रक्षा खर्च बढ़ाने के पक्ष में हैं।

हालांकि, ताकाइची की विचारधारा को लेकर जापान के भीतर विवाद भी गहराया है। लिबरल महिलाएं और मध्यमार्गी नेता उन्हें “अति-रूढ़िवादी” मानते हैं। ताकाइची समलैंगिक विवाह, अलग सरनेम कानून और महिला उत्तराधिकार जैसी नीतियों का विरोध करती रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताकाइची को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर साने ताकाइची को हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान की विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की आशा करता हूं।”

ताकाइची को घरेलू मोर्चे पर महंगाई और जनता के असंतोष से निपटने की चुनौती होगी। वहीं, विदेश नीति में अमेरिका के साथ संबंध और चीन के प्रति सख्त रुख उनकी सरकार की दिशा तय करेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JOBS : महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जल्द!

CHHATTISGARH JOBS : Job opportunity for women, notification soon! रायपुर।...

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...