दंतेवाड़ा। बस्तर में रेल सुविधा एक बार फिर प्रभावित हो रही है। रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतगर्त दोहरीकरण कार्य के चलते इस रूट पर बस्तर तक चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जगदलपुर नहीं आएगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर मंडल में देवबहाल-बारगढ़ रोड-बरपाली के बीच डबल लाइन चालू करने के संबंध में सुरक्षा संबंधी आधुनिकीकरण कार्यों को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। इस दौरान हावड़ा से 22 से 30 सितंबर तक गाड़ी संख्या (18005) हावड़ा जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस संबलपुर तक ही चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या (18006) जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस जगदलपुर के स्थान पर 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक संबलपुर से चलेगी।
