SAM PITRODA : सैम पित्रोदा बोले – भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन जैसे’, खड़ा हुआ नया विवाद

Date:

SAM PITRODA: Sam Pitroda said – Chinese living in the east of India are like Africans in the south, new controversy arose

नई दिल्ली। राहुल गांधी के गुरु माने जाने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारत की अनेकता में एकता को समझाते हुए सैम पित्रोदा कुछ ऐसा कह गए जो विवादित हो गया। भाजपा ने मुद्दे को लपकने में देरी नहीं की।

सैम पित्रोदा ने एक विदेशी चैनल से चर्चा के दौरान कहा कि भारत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले अंग्रेजों जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं।

सैम पित्रोदा ने आगे कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं। उन्होंने दोहराया कि राम मंदिर, हनुमान, बजरंग दल जैसे मुद्दों से भारत का विकास नहीं होगा।

रविशंकर प्रसाद बोले- सैम पित्रोदा भारत को नहीं समझते –

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बयान को नस्लवादी और विभाजनकारी करार देते हुए कहा कि सैम पित्रोदा भारत को क्या समझेंगे। अब समझ में आया कि राहुल गांधी इतने अनाप-शनाप बयान क्यों देते हैं। सैम पित्रोदा को ही राहुल ने अपना गुरु बना रखा है।

कांग्रेस ने भी किया किनारा –

कांग्रेस ने भी सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा बयान मंजूर नहीं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related