SALMAN KHAN HOUSE FIRING : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस सदस्य ने की सलमान खान के घर फायरिंग, नया VIDEO …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SALMAN KHAN HOUSE FIRING: This member of Lawrence Bishnoi gang fired at Salman Khan’s house, new VIDEO …

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान रविवार को सुबह से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है।

नए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सलमान के घर के सामने पहुंचने पर धीरे चलते हैं। वीडियो में बंदूक तीन बार डिस्चार्ज होते हुए दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है और दूसरा अभिनेता के घर पर गोलियां चलाता है। जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर बाइक छोड़कर मुंबई से भाग गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला राजस्थान में बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने करवाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान करने में सफल रही है। संदिग्धों में से एक की पहचान विशाल के रूप में हुई, जिसे कालू नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि वह वह रोहित गोदारा के लिए काम करता है। रोहित राजस्थान के बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।

मुंबई पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों संदिग्ध मुंबई से भाग गए हैं और अपनी बाइक छोड़ गए हैं। हालांकि पहले तो हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन बाद में हमलावर लॉरेंस बिश्नोई के माफिया संगठन से जुड़े हुए थे, जिसने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अमेरिका में रहने वाले लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक के माध्यम से सलमान खान को चेतावनी दी गई थी। उसने इस घटना को पहली और आखिरी चेतावनी बताया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...