SALIM KHAN HEALTH UPDATE : Salim Khan admitted to ICU, condition stable
मुंबई। मशहूर स्क्रीनराइटर Salim Khan की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें ICU में एडमिट किया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन हेमरेज बहुत कम था। बुधवार सुबह DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रोसीजर किया गया, जो सफल रहा। फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है।
डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही हटाया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे ICU में भर्ती किया गया था।
सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

