RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

Date:

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

नई दिल्ली। अमेरिका और रूस के बीच संभावित आर्थिक समझौते की खबर से ग्लोबल बाजारों में हलचल तेज हो गई है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित साझेदारी के तहत डॉलर सेटलमेंट सिस्टम में वापसी पर विचार कर रहे हैं।

अगर यह डील आगे बढ़ती है तो रूस दोबारा अमेरिकी डॉलर आधारित व्यापार में एंट्री कर सकता है। 2022 में पश्चिमी प्रतिबंधों और SWIFT सिस्टम से बाहर किए जाने के बाद रूस स्थानीय मुद्राओं में व्यापार कर रहा था। चीन और भारत के साथ उसका करीब 90% व्यापार राष्ट्रीय मुद्रा में हुआ है, जबकि ब्रिक्स देशों में लोकल करेंसी सेटलमेंट 60–67% तक पहुंच चुका है।

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

डॉलर में संभावित ट्रेड की खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4% और चांदी 8% से ज्यादा टूट गई। एमसीएक्स पर भी भारी गिरावट रही। चांदी में दो बार लोअर सर्किट लगा और आखिर में करीब 26,000 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुई। सोना भी 6,000 रुपये से ज्यादा फिसला।

गिरावट की दूसरी वजह मजबूत अमेरिकी जॉब डेटा और फेड की रेट कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ना भी बताया जा रहा है। मजबूत डॉलर का मतलब है सेफ हेवन माने जाने वाले गोल्ड-सिल्वर से पैसा निकलकर इक्विटी मार्केट में शिफ्ट होना।

क्या बदल सकता है?

रिपोर्ट के अनुसार प्रस्ताव में जीवाश्म ईंधन, गैस, तेल और अहम कच्चे माल पर फोकस है। अगर यह समझौता मंजूर होता है तो दुनिया की दो बड़ी ऊर्जा शक्तियां प्रतिद्वंद्वी से साझेदार बन सकती हैं। इससे शेयर बाजार का सेंटिमेंट सुधर सकता है, लेकिन सोना-चांदी में दबाव बना रह सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...