Russia Ukriane war: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला… दागे 273 ड्रोन; देखें तबाही की तस्वीरें 

Date:

Russia Ukriane war: कीव। रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच करीब तीन साल से युद्ध चल रहा है। एक तरफ जहां तुर्किये में रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता चल रही है। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन बमबारी की है।

यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस की ओर से किया गया यह सबसे बड़ा ड्रोन हमला है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई है

इन क्षेत्रों को बनाया गया निशाना

यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि इस रूस ने 273 ड्रोन दागे थे। उनमें से 88 ड्रोन को मार गिराया गया। यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने ज्यादातर हमले के कीव के केंद्रीय क्षेत्र और द्निप्रोपेट्रोव्स्क और डोनेट्स्क क्षेत्रों में किया।

 

युद्धबंदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता महज दो घंटे से भी कम समय में समाप्त हो गई। इस वार्ता में महज 1,000-1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी। हालांकि, युद्ध विराम को लेकर कोई सहमति नहीं बनी।

बता दें कि रूस लगातार कह रहा है कि यूक्रेन नाटो सदस्यता में शामिल होने की मंशा छोड़ दे। वहीं, वो खुद को तटस्थ देश घोषित करे। हालांकि, यूक्रेन ने कहा रूस की मांग को मानना आत्मसमर्पण जैसा बताया। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि रूस ने जिन जगहों पर कब्जा किया है, उसे वो वापस करे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS POLITICS : जय-वीरू जोड़ी खत्म?

CG CONGRESS POLITICS : Is the Jai-Veeru pair over? रायपुर।...

CG BOARD EXAM : बोर्ड परीक्षा में पकड़ी गई नकल

CG BOARD EXAM : Cheating caught in board exam सूरजपुर....