RUPKUMARI CHOUDHARY : महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी, ऐसा रहा राजनीतिक सफर ..

Date:

RUPKUMARI CHOUDHARY: BJP candidate for Lok Sabha from Mahasamund, Rupkumari Choudhary, such was her political journey..

महासमुंद। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। रूपकुमारी चौधरी महासमुंद के बसना विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैं और साल 2013 से 2018 तक बसना से विधायक रही हैं।

मई 2015 से दिसंबर 2018 तक संसदीय सचिव रही हैं। वर्त्तमान में वें भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष हैं। अघरिया समाज से संबंधित रूपकुमारी विधायक बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रहीं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी संगठन को जोड़ने की अद्भुत नेतृत्व क्षमता भी है और वे आरएसएस से भी जुड़ी हैं।

रूपकुमारी की उम्र 47 साल है और वें 10वीं तक पढ़ी हैं। पति ओम प्रकाश चौधरी भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। फिलहाल वे खेती का काम करते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related