CHHATTISGARH : गलत कोड डालकर एडमिशन में हेरफेर, जांच में खुलासा

Date:

CHHATTISGARH : Admission manipulation by entering wrong code, investigation reveals

रायपुर। कबीरधाम जिले में RTE एडमिशन को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल महाराजपुर और अशोका पब्लिक स्कूल मजगांव पर आरोप है कि इन्होंने नोडल अधिकारियों से मिलकर प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी की।

जांच रिपोर्ट में साफ हुआ है कि दोनों स्कूलों ने जानबूझकर गलत हैबिटेशन कोड डालकर खुद को शहरी क्षेत्र में दिखाया, जबकि असल में ये ग्रामीण इलाके में आते हैं। इस गड़बड़ी की वजह से RTE के तहत पात्र बच्चों की जगह दूसरे क्षेत्र के बच्चों को एडमिशन मिलने की संभावना बढ़ गई।

शिकायत के बाद बनी जांच समिति ने पाया कि गुरुकुल स्कूल का सही कोड अलग है और अशोका स्कूल का भी अलग, लेकिन दोनों ने पोर्टल में एक ही गलत कोड डाल दिया। इससे पूरी प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि यह गंभीर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन है। स्कूल प्रबंधन और नोडल अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

युवा कांग्रेस ने इस मामले में बड़ा आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related