RSS SHATABDI VARSH : छत्तीसगढ़ में 2 हजार हिंदू सम्मेलन, 50 लाख घरों तक संपर्क अभियान ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RSS SHATABDI VARSH : 2 thousand Hindu conferences in Chhattisgarh, contact campaign to 50 lakh houses….

रायपुर, 1 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। छत्तीसगढ़ में संघ की नींव 1929 में रायपुर के तिलक नगर में रखी गई थी। आज प्रदेश में संघ की 1855 सक्रिय शाखाएं हैं, जो 1460 स्थानों पर संचालित हो रही हैं।

इस विजयादशमी (2 अक्टूबर) से अगली विजयादशमी तक संघ पूरे देश में शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके तहत सात प्रमुख कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ में संघ ने 100 गांवों में नई शाखाएं, 50 लाख घरों तक संपर्क और 3 लाख गणवेशधारी स्वयंसेवकों के पथ संचलन का लक्ष्य रखा है। यह पथ संचलन 15 नवंबर तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ में संघ के लक्ष्य

2000 से अधिक स्थानों पर हिंदू सम्मेलन

युवा सम्मेलन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट

1460 स्थानों पर शाखा विस्तार

संघ के 7 प्रमुख कार्यक्रम

विजयादशमी उत्सव – देशभर में 2 अक्टूबर से, बंगाल में महालय से शुरुआत।

गृह संपर्क अभियान – नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक, 50 लाख घरों तक पहुंच।

जन गोष्ठी – अलग-अलग प्रोफेशनल वर्गों को जोड़ने की पहल।

हिंदू सम्मेलन – प्रदेशभर में 2000 जगह, खासकर गांवों में आयोजन।

सद्भाव बैठक – सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं और संतों के साथ संवाद।

युवा सम्मेलन – जेनरेशन Z और इन्फ्लुएंसर मीट पर फोकस।

शाखा विस्तार – 100 से अधिक गांवों में नई शाखाएं।

समाज में 5 बदलाव लाना चाहता है संघ

कुटुंब प्रबोधन – परिवारों को जोड़ना

पर्यावरण संरक्षण – पानी बचाना, पॉलिथीन त्यागना, पेड़ लगाना

सामाजिक समरसता – एकजुटता और सद्भाव पर बल

नागरिक कर्तव्य – जिम्मेदार समाज निर्माण

स्व का बोध – सांस्कृतिक पहचान और आत्मबोध

प्रांत संघ चालक टोप लाल वर्मा ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ उन वर्गों तक पहुंचना चाहता है जो संगठन को जानते तो हैं, लेकिन अब तक जुड़ नहीं पाए हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related