Political News :अजित दादा को पीएम मोदी और अमित शाह ही न्याय दिला सकते हैं – रोहित पवार

Date:

मुंबई: शरद पवार गुट के एनसीपी नेता रोहित पवार ने अजित पवार प्लैन क्रैश मामले में एक बार फिर गंभीर सवाल उठाए हैं और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है। रोहित ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में स्वतंत्र जांच कराने की अपील की है।

रोहित पवार ने दावा किया कि इस मामले में VSR वेंचर्स को शक्तिशाली लोगों द्वारा बचाया जा रहा है। उन्होंने न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप की मांग की है।

इसमें दो तरह की साजिश हो सकती हैं, पहली राजनीतिक और दूसरी कमर्शियल। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर इस जांच को टालने की कोशिश हो रही है। कंपनी के कारोबार को दुबई और अमेरिका शिफ्ट करने की कोशिश हो रही है।

एनसीपी नेता ने कहा, ‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय VSR को बचाने की कोशिश क्यों कर रहा है? राममोहन नायडू ने तो पहले दिन ही एक तरह से सुरक्षा को लेकर क्लीनचिट दे दी थी। इसलिए राममोहन नायडू को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सुरक्षित लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक पर उठे सवाल

दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से जेवर गायब...

आर्मी का जवान हुआ लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चिनौरी गांव से...

भारत ने आखिरी टी20 में धमाकेदार जीत से सीरीज 2-1 पर किया कब्जा! स्मृति ने दिखाई क्लास

एडिलेड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...