Republic Day 2022: UP की झांकी में काशी विश्वनाथ धाम का गौरवशाली इतिहास, राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में दिखा कुछ खास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदर्शित की गईं।

उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ धाम के गौरवशाली इतिहास और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। झांकी के अग्र भाग में प्रत्येक जिले के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जबकि मध्य भाग में वाराणसी के विभिन्न घाटों पर साधुओं और पुजारियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने की संस्कृति को दर्शाया गया। पीछे के हिस्से में काशी विश्वनाथ धाम प्रदर्शित किया गया था।

साधुओं और पुजारियों सूर्य को अर्घ्य देने की संस्कृति को दिखाया गया

झांकी के मध्य भाग में वाराणसी के विभिन्न घाटों पर साधुओं और पुजारियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने की संस्कृति को दिखाया गया।

गुजरात की झांकी

गुजरात की झांकी ने 1922 में आदिवासियों के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रदर्शित किया, जब पाल और दधवाव गांवों के भील जनजाति मोतीलाल तेजावत के नेतृत्व में एकत्र हुए थे। वह हजारों आदिवासियों को ब्रिटिश और सामंतों द्वारा लगाए गए भू-राजस्व व्यवस्था के विरोध में संबोधित कर रहे थे। जब ब्रिटिश अधिकारी मेजर एचजी सैटर्न ने फायरिंग का आदेश दिया और 1200 निर्दोष आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी ।

हरियाणा की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी की थीम  ‘खेल में नंबर वन’ के साथ हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न विषयों पर तैयार 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदर्शित की गईं।

73वें गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

मेघालय की झांकी

मेघालय की झांकी ने राज्य के 50 साल पूरे होने और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजीएस) को दी गई श्रद्धांजलि को प्रदर्शित किया। झांकी में बांस और बेंत के हस्तशिल्प और लकडोंग हल्दी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सामने के हिस्से में एक महिला को बांस की टोकरी और मेघालय के कई बांस और बेंत उत्पादों को दर्शाया गया है। पिछले हिस्से में लकडोंग हल्दी की पारंपरिक खेती और प्रसंस्करण को दर्शाया गया है।

गोवा की झांकी

गोवा की झांकी ‘गोअन हेरिटेज के प्रतीक’ विषय के साथ, फोर्ट अगुआडा को प्रदर्शित किया गया था, जिसे 1612 में संभावित डच आक्रमणों से बचाव के लिए पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था। गोअन लिबरेशन स्ट्रगल के दौरान  किले में एक केंद्रीय जेल के रूप में था, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को लंबी सजा के लिए लिस्बन में निर्वासित करने से पहले कैद किया गया था। अगुआड़ा का किला गोवा की झांकी का हिस्सा है।

जम्मू कश्मीर की झांकी

जम्मू और कश्मीर की झांकी ने हाल के घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में केंद्र शासित प्रदेश के ‘बदलते चेहरे’ को दर्शाया। झांकी के सामने के हिस्से में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन को दिखाया गया है, जबकि पीछे के हिस्से में भारतीय प्रबंधन संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एम्स और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related