Ratan Tata Updates: महाराष्ट्र सरकार का फैसला, रतन टाटा का नाम भारत रत्न के लिए किया प्रस्तावित,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ratan Tata Updates: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। टाटा समूह ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं।

रतन टाटा के स्वर्गवास पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि राष्ट्र को भी आकार दिया है। वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट ने रतन टाटा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा देश के अभिमान और स्वाभिमान थे। शिंदे कैबिनेट ने केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related