छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की 40 से अधिक सीटें आएंगी रमेश मोदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संघ और भाजपा कार्यकर्ता जमकर चुनावी तैयारी के लिए कार्य करेंगे

रायपुर  विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रमुख रमेश मोदी का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी का बनवास खत्म होने जा रहा है इस चुनाव में कम से कम भाजपा को 40 से अधिक सीटें मिल जाएंगी प्रदेश के विभिन्न संभागों के व्यक्तिगत भ्रमण के बाद स्थिति का आकलन करते हुए बातें कहीं की उनका कहना है कि 24 में केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार होगी और प्रदेश में 11 सीट में से 10 सीट भाजपा को मिलेगी इस तरह उनका मानना है कि विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव में भाजपा की वापसी हो रही है एक दृष्टि से यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सुखद संकेत है की विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख ने प्रमुखता से बात को कहां है उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस सत्ता में भारतीय जनता पार्टी के नाकामियों के कारण पहुंच सकी थी पर अब 5 साल में काफी स्थितियां बदल गई हैं और वनवास खत्म होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ वॉच प्रतिनिधि से विशेष बातचीत में विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रमुख रमेश मोदी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है बिना मुद्दा के देश भक्ति दिखलाई जा रही है बहकावे भड़काऊ के साथ सत्ता में वापसी के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं पूर्व सांसद राहुल गांधी के मुद्दे के साथ पूरा विपक्ष सत्ता में वापस आने के लिए खड़ा हो गया है और देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है इसके बाद भी 2024 में लोकसभा चुनाव में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी विपक्ष सत्ता में वापस आने के आतुर है लेकिन कहीं ना कहीं कांग्रेस साहब खत्म होते दिखाई दे रही है कमजोर हो चुकी है आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के अंदर लोकसभा की 11 सीटों में से भाजपा को 10 सीटें मिलेंगी वहीद वर्ष 2023 के चुनाव में 90 में से 45 से अधिक सीटें भाजपा को मिल जाएंगी वह कहते वर्ष 2018 के चुनाव में सत्ता तक पहुंच पाई इसकी प्रमुख वजह संघ की नाराजगी थी कई मुद्दे ऐसे थे जी डॉक्टर रमन सिंह को संज्ञान में लाए गए थे लेकिन मनमानी की गई और उन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया इसी वजह से 2018 में कांग्रेस की सत्ता तक पहुंचने की स्थिति बन गई बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गठबंधन किया था और ऐसा माना जा रहा था कि अच्छी सीटें प्राप्त कर लेंगे पर ऐसा है नहीं हो पाया एक वजह यह भी थी कि कांग्रेस सत्ता में पहुंच सके परंतु अंखियों में काफी बदलाव आ गया है इस बार के 2023 के चुनाव में संघ परिवार और भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कार्य करने की तैयारी कर चुके हैं 45 सीट आना पक्का है उन्होंने कहा कि बस्तर आज के दौरान एसडीएम जगदलपुर और अन्य लोगों से चर्चाओं के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बस्तर में भाजपा को 10 से 12 सीट और सरगुजा संभाग में 16 सीट में से 8 से 10 सीट मिल रही है यह स्थिति भाजपा के लिए काफी सुखद है प्रदेश में अभी नेतृत्व के मुद्दे पर विहिप प्रमुख का कहना था कि इस समय तो छत्तीसगढ़ के अंदर भाजपा के पास कोई विशेष चेहरा नहीं है दोनों चुनाव में मोदी के चेहरे को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा इस समय भाजपा के पास दमदार नेतृत्व नहीं है मोदी ही एक नेतृत्व है जो केंद्र और प्रदेश स्तर के दोनों चुनाव में चेहरा होगा क्योंकि दोनों ही चुनाव में उनके चेहरे का विशेष प्रभाव है वर्ष 2018 में चुनाव के पहले विहिप ने राम वन गमन पथ कामधेनू विश्वविद्यालय गौ माता पठान का निर्माण कई विषय बनाए थे और भाजपा के तत्कालीन चेहरे को दिए थे लेकिन उसको गंभीरता से नहीं लिया गया उसी का परिणाम है कि सत्ता छीन गई आज वही मुद्दे कांग्रेस के प्रमुख एजेंडा में था और उसको उन्होंने पूरा भी कर लिया है इसके बावजूद 5 साल का बनवास संघ के प्रयासों से टूटने जा रहा है वे मानते हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक सहित चेटीचंड पर्व पर छुट्टी सहित कई स्थानीय प्रभाव के काम को पूरा कर लिया है इसका अवश्य असर चुनाव पर होगा प्रदेश में 32 परसेंट आदिवासी हैं 14 परसेंट मांग को मानने वाले लोग हैं 12% कर्मा के अनुयाई हैं अल्पसंख्यक सात से आठ परसेंट है ऐसे में इन वर्गों को सभी राजनीतिक दल गौर करते हुए आगे बढ़ रहे हैं पिछली बार 10 परसेंट ब्राह्मण ब्राह्मण ठाकुर बनिया के प्रतिनिधित्व के कारण सत्ता छीन गई थी अमर अग्रवाल गौरीशंकर अग्रवाल राजेश मूरत डॉक्टर रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल आदि नेतृत्व ने प्रभाव स्थानी रखा लेकिन छत्तीसगढ़ के सत्ता के लिए वो प्रभाव काफी नहीं था इसीलिए इस बार 10% ठाकुर और बनिया की वर्ग को एक सीट या एक मंत्री पद का अवसर देना चाहिए उससे अधिक नहीं

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related