राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी आज रायपुर में अनेक कार्यक्रम में होगें शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्य सभा सांसद केटीएस तुलसी 26से 28 नवंबर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे इस दौरान राजधानी रायपुर व बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री(प्रशासन) रविघोष ने बताया कि राज्य सभा सांसद केटीएस तुलसी आज  रायपुर में सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ सिख कमेटी व गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा अमरकंटक गुरुद्वारा दर्शन हेतू आयोजित बस यात्रा को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में दर्शन पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

12:30 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट करेंगे तत्पश्चात दोपहर एक बजे राजीव भवन में संविधान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम पांच बजे गुरुद्वारा  गुरू गोविंद सिंघ सभा गोविंद नगर पंडरी में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे उसके पश्चात रात्रि विश्राम रायपुर। राज्य सभा सांसद  तुलसी 27 नवंबर को सुबह 09;00 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा बिलासपुर में 11:00 बजे संविधान दिवस पर स्थानीय झूलेलाल मंगल भवन में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत कर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री तुलसी रात्रि विश्राम रायपुर में करेगें तथा 28 नवंबर की सुबह 08:55 को नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related