किसान महासम्मेलन में राजनाथ सिंह ने किया चुनावी शंखनाद

Date:

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन  से चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 2023 में छत्‍तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्‍यार दिया है। आपने भाजपा की स्‍पष्‍ट बहुमत की सरकार बनाई है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब नहीं रहने देंगे।

छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनते ही 100 दिन में ही जो विकास पटरी से उतर चुका था। वह विकास पटरी पर लौट आया है। लेकिन बीच में जो कांग्रेस सरकार आई, उसमें भ्रष्‍टाचार का कितना बोलबाला था। यह आपको बताने की जरूरत नहीं, आप सभी को इसका अहसास होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है।

उन्‍होंने कहा, भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये देती है। विष्णुदेव साय जी की सरकार 3100 रुपये दे रही है। खेती का बजट 2014 में 25,000 करोड़ था और अब 1,25,000 करोड़ बजट बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले किसान सम्‍मेलन में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। 75 साल में ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई महीना में कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसकी गारंटी मोदी जी ने ली है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसी वजह से यह किसान सम्मेलन नहीं किसान महाकुंभ बन गया है। किसानों को भारत रत्न देने का काम किसी ने अगर किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने गारंटी दी थी जब छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी तो सुरक्षा और न्याय देने का काम भाजपा सरकार करेगी। मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इस नंबर पर 9090902024 मिस काल कर अपना सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को भेजे।

उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, दो बात बहुत फेमस हो गई है। पहला विष्णु सरकार पालनहारी सरकार है, दूसरा बहुत ही सरल सरकार है।

डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान के बेहतरी के लिए विष्णुदेव सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब और किसान की चिंता केवल भाजपा सरकार कर रही है।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी जी के गारंटी के तहत माननीय रक्षा मंत्री जी आज 13,000 करोड़ रूपए से ज्यादा किसानों को उपहार देने जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...