RAJNATH SINGH STATEMENT : राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, सीमाएं बदल सकती हैं… कौन जानता है, सिंध भारत में वापस आ जाए!

Date:

RAJNATH SINGH STATEMENT : Big statement by Rajnath Singh, borders can change… who knows, Sindh may come back to India!

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2025। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक बार फिर बड़ा और प्रभावी बयान सामने आया है। उन्होंने सिंध क्षेत्र को लेकर कहा कि आज भले ही सिंध भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सीमाएं बदलती हैं और हो सकता है कि यह इलाका एक दिन फिर भारत में लौट आए। उनके इस बयान ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है।

यह बयान उनका वह वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया है, जिसमें वे मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के विचारों का जिक्र करते हुए कहा “सिर्फ सिंध में ही नहीं, पूरे भारत में सिंधु नदी को पवित्र माना जाता है। सिंध के मुसलमान भी मानते थे कि सिंधु का पानी मक्का के आब-ए-जमजम से कम पवित्र नहीं है।”

कौन जानता है सिंध भारत में वापस आ जाए – राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री ने कहा आज सिंध भारत का हिस्सा नहीं है, लेकिन सभ्यता के हिसाब से वह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक जमीन की बात है, सीमाएं बदल सकती हैं… कौन जानता है कल सिंध भारत में वापस आ जाए। उन्होंने आगे कहा कि सिंध के लोग, जो सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं, वे हमेशा भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

बिना आक्रामकता के भारत POK वापस ले लेगा

राजनाथ सिंह ने पीओके पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत बिना किसी आक्रामक कदम के पीओके को वापस ले लेगा, क्योंकि वहां के लोग खुद आजादी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा। वहां लोग उठ खड़े हुए हैं, आपने नारे सुने होंगे।

गौरतलब है कि 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान की सेना और कबायली लड़ाकों ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। युद्धविराम रेखा के कारण यह इलाका पाकिस्तान के नियंत्रण में चला गया, लेकिन भारत हमेशा से पीओके को अपना अभिन्न अंग मानता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related