RAIPUR PROTEST : तूता धरना स्थल पर बवाल …

Date:

RAIPUR PROTEST : Chaos at Tuta protest site…

रायपुर। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अंगार पर चलकर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग किया।

धक्का-मुक्की, 4 अभ्यर्थी घायल

वॉटर कैनन के इस्तेमाल के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान चार अभ्यर्थी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो छात्राएं मौके पर बेहोश हो गईं।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में बेहोश छात्राओं को कंधे पर उठाकर अभ्यर्थी ही पैदल अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में इलाज जारी

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों छात्राएं बेहोश थीं, फिलहाल इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

57 दिन से आमरण अनशन

सहायक शिक्षक डीएड अभ्यर्थी पिछले 57 दिनों से भर्ती की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि ज्ञापन, निवेदन और आवेदन के बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही और समय पर सहायता नहीं मिली।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन धरना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related