RAIPUR TRAILER CASE : 200 people crammed into trailer, driver arrested!
रायपुर. रायपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मालवाहक ट्रेलर में 200 से ज्यादा लोगों को भरकर ले जाया जा रहा था। खरोरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान जैसे ही ट्रेलर रोका, अंदर का नजारा देख सब दंग रह गए।
ट्रेलर में करीब 200–250 लोग ठूंसे हुए थे, जो रायगढ़ के चंद्रहासिनी मंदिर से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन जिस तरीके से उन्हें ले जाया जा रहा था, वो सीधा उनकी जान से खेलना था।
पुलिस जांच में पता चला कि ड्राइवर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इतना ही नहीं, रोकने पर उसने पुलिस से बदतमीजी भी की और सहयोग नहीं किया।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और ट्रेलर जब्त कर लिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गांव भेजने के लिए बस और छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई।
एक तरफ आस्था, दूसरी तरफ जान का जोखिम… ये मामला सिस्टम और लोगों दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

