Raipur South by-election: मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच झड़प, देखें वीडियो

Date:

Raipur South by-election:छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है. मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया. मतदान केंद्र में झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.

बताया जा रहा कि भाजपा का गमछा पहनकर मतदान केंद्र के अंदर जाने और महापौर एजाज ढेबर के फूड पैकेट बांटने को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. झड़प की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए और मामला शांत कराया गया. उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिए गए हैं. मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी भी तैनात हैं. मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : ‘वंदे मातरम्’ पहले, फिर ‘जन गण मन’

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : 'Vande Mataram' first, then 'Jana...

DEFAMATION CASE : ₹500 करोड़ का मानहानि वार

DEFAMATION CASE : ₹500 crore defamation suit नई दिल्ली/गुवाहाटी, 11...