RAIPUR NEWS: साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंचा निगम अमला…जमकर हुआ हंगामा, पूर्व MLA विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी हिरासत में

Date:

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने की कार्रवाई को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम अलसुबह भारी पुलिस बल के साथ चौपाटी पहुंची, जिसके बाद व्यापारियों और कांग्रेस नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

निगम की ओर से रात 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद व्यवसायियों में अफरा-तफरी मच गई थी। देर रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए थे।

जेसीबी के आगे लेट गए कांग्रेसी नेता

सुबह जैसे ही जेसीबी और निगम की टीमें कार्रवाई के लिए पहुंचीं, कांग्रेस नेताओं ने मशीनों के सामने जाकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झूमाझटकी भी हुई।

इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, आकाश तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

निगम की दर्जनों गाड़ियां मौके पर

निगम अमला बड़ी संख्या में वाहनों और जेसीबी के साथ मौजूद है। चौपाटी हटाने की कार्रवाई जारी है और पुलिस इलाके को घेराबंदी कर नियंत्रित कर रही है।

ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने की तैयारी

जहां चौपाटी को शिफ्ट किया जाना था, वह जगह रेलवे की भूमि है। रेलवे उस क्षेत्र में पार्किंग निर्माण की योजना बना चुका है और वहां काम कर रहे मोटर मैकेनिकों को पहले ही नोटिस देकर जगह खाली करने को कहा गया है। रेलवे द्वारा मालिकाना हक जताए जाने के बाद चौपाटी शिफ्टिंग का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related